प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में चल रहे सभी बैंकों के सीएसपी संचालकों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को कोतवाली प्रागण में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद सभी संचालकों को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी सीएसपी संचालक को बड़ी रकम की निकासी करनी हो तो जागरूक जरूर रहें। कोशिश रहे कि दो पहिया वाहन में दो लोग बैंक की शाखा से कैश निकालने के लिए जाएं। जरूरत पड़े तो लम्बे कैश के किए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करें। जब भी शाखा में कैश के लिए जाएं, तो प्रतिदिन समय का बदलाव करें और राह चलते जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि धन को सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। सभी संचालक बैंकिंग कार्य को करते समय सतर्क रहें। सीएसपी संचालक अपने-अपने बीट के सिपाहियों से तालमेल जरूर रखें, जिससे कोई भी घटना घटित होगी तो बीट के सिपाही से मदद मिल जाएगी। समाज में सफल बनने के लिए आपसी वार्तालाप जरूरी है। उन्होंने सभी संचालकों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, वेस्टर्न मनी के संचालक गण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर छापा, सात गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

