Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सीएमएस ने कर्मचारियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

Gonda News:सीएमएस ने कर्मचारियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

नए वर्ष में नए ऊर्जा के साथ मरीजों की सेवा में जुटने का दिलाया संकल्प

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनंत प्रकाश मिश्र ने समस्त चिकित्साधिकारियों, पैरा मेडिकल स्टाफ व समस्त कर्मचारियों को नव वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नए साल में नई ऊर्जा, जोश व पूर्ण मनोयोग के साथ मानवता की सेवा में जुट जाने की अपील की है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित एक बैठक में उन्होंने सभी को निःस्वार्थ सेवा का संकल्प दिलाते हुए अपनी जिम्मेदारियों के सम्यक निर्वहन में पूर्ण मनोयोग से काम करने की अपील की है।
डा. मिश्र ने ‘हिन्दुस्तान डेली न्यूज’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने चिकित्सालय के कर्मचारियों को सेवाभाव का संकल्प दिलाकर नए वर्ष में एक बार फिर नए जोश के साथ मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहने को कहा है। शपथ में कहा गया है, ‘हम जिला महिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्साधिकारी व कर्मचारी शपथ लेते हैं कि पिछले वर्ष की विसंगतियों एवं कमियों को भुलाकर नये ऊर्जा एवं जोश के साथ आज की बैठक में चर्चित बिन्दुओं पर तथा जिला महिला चिकित्सालय में इलाज के लिए आने वाली प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल अपने अधिकतम ज्ञान एवं क्षमता के अनुसार करने का प्रयास करेंगी। इस वर्ष के कोरोना संकट काल में गाइड लाइन के अनुसार जब तक यह संकट समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक हम इसका अक्षरशः पालन करते रहेंगे तथा दूसरों को भी इसका अनुपालन कराने का प्रयास करते रहेंगे।’ डा. मिश्र ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों व कर्मचारियों के सहयोग से जिला महिला चिकित्सालय एक बार फिर नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।


Gonda News:सीएमएस ने कर्मचारियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें : वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए भाजपा ने शुरू की मुहिम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular