Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सादगी, शांति व सौहार्द के साथ मनाएं नवरात्र-अरुण शुक्ल

Gonda News:सादगी, शांति व सौहार्द के साथ मनाएं नवरात्र-अरुण शुक्ल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार शुक्ल, महामंत्री व विहिप के प्रदेशीय नेता राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने जनपद के सभी देवी भक्तों से शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व का पूजन सादगी, शांति व सौहार्द का संकल्प लेकर आयोजित करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित आवास पर दुर्गा पूजा के आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इस महामारी के दौरान हमें कोविड-19 के प्रावधानों का पालन करना सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी आयोजक प्रशासन के निर्देश के अनुरूप तीन फुट तक देवी की छोटी मूर्तियां अथवा चित्र के साथ कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना करें। महामंत्री ने पूजा स्थल पर सेनेटाइजर की व्यवस्था करने और सोशल डिस्टेंस का पालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने पूजा समिति के आयोजको से कोई नई परम्परा स्थापित न करने व प्रशासन के निर्देश का पालन करने पर बल दिया। इस मौके पर सभी पूजा आयोजको ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने देवी भक्तों की भावना का सम्मान करते हुए नवरात्र पूजन की अनुमति दी है। वार्ता में शामिल भाजपा नेत्री माया शुक्ला ने महिला व्रतधारियों से व्रत के दौरान खान पान के साथ स्वच्छता पर विशेष बल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular