जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुमुद पाल द्वारा शनिवार को सुलह-समझौता के आधार पर सात जोड़ों को एक साथ रहने का राजी कराकर हर्ष के साथ उनके घर भेजा। सभी जोड़ां ने आपस में यह भी तय किया कि वे आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत हंसी-खुशी के साथ करेंगे। इन सभी सात जोड़ो में सोमनाथ बनाम आरती, दानिया बनाम नूर आलम, अज्जू बनाम सबीना, साधना बनाम अजय, आरती बनाम रवि सोनी, अन्जम बनाम इमरान तथा नरगिस बनाम अरशद अली के मामले थे। सईदा बानो बनाम अजमेर, रेखा गुप्ता बनाम दीपक, ममता बनाम शरद तथा रीतू बनाम राहुल के मामलों में चारों जोड़ों का अलग रहने का निर्णय हुआ। इस अवसर पर अपर प्रधान न्यायधीश, कु. अफशां, अपर प्रधान न्यायाधीश सुश्री शैली राय तथा पेशकार अमरजीत भारती, आशुलिपिक धर्मेंद्र सिंह, मुंसरिम पतिराम वर्मा, शिवानंदन यादव, कृष्ण प्रकाश वर्मा, वादलिपिक अरविंद कुमार, प्रतिलिपिक बलजीत सिंह सहित परिवार न्यायालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
