Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:साइबर अपराधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए आई-4सी योजना संचालित

Gonda News:साइबर अपराधों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए आई-4सी योजना संचालित

साइबर अपराधों में कमी लाने हेतु अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि साइबर अपराधों के विरूद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्यवाही हेतु I-4C(आई-4सी) नामक योजना संचालित है। इसके तहत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल ’’राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई-4सी)’’ का प्रयोग कर अपराधों, विशेषतया महिलाओं और बच्चों के प्रति किसी भी समय और कहीं भी घटित होने वाले अपराधों को पंजीकृत किया जा सकता है। आई-4सी द्वारा ’’साइबर दोस्त’’ नामक ट्वीटर हैण्डल भी विकसित किया गया है जिससे साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु जरूरी उपाय एवं जागरूकता सम्बन्धित सन्देश प्रसारित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अपर उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी नगर निकायों को पोर्टल एवं ट्वीटर हैण्डल का अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सूचना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसारित किये जाने वाले पोस्टरों एवं पम्पलेट्स में उल्लेख की जाने वाली सूचनाओं में “National Cyber Crime Reporting Portal” at https://www.cybercrime.gov.in., Toll free helpline No. 155260 Chat with “Vani Chatbot’’ available on portal for guidance और Twitter handle @cyberdost बिन्दुओं का उल्लेख अवश्य किया जाए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular