Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ससुराल से पत्नी को लाने गए युवक ने लगा ली आग

Gonda News:ससुराल से पत्नी को लाने गए युवक ने लगा ली आग

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक ने नाराज होकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के टेपरा निवासी आलोक (25) की पतिसा निवासी राम समुझ की पुत्री रोली से पिछले वर्ष अप्रैल में शादी हुई थी। आलोक अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए शनिवार को ससुराल आया हुआ था। बताते हैं कि पत्नी को भेजने से मना करने पर आलोक ने आज दोपहर बाद खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा लिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया किन्तु तब तक वह काफी झुलस गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय भेज दिया। आलोक के पिता सांवल प्रसाद ने उसके ससुराल पक्ष पर जान बूझकर बेटे को जलाकर मार डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें : भाजपा इन्हें भेज सकती है राज्य सभा!

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular