जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने लाला कुरैशी पुत्र सुतारी निवासी अलीनगर लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर के कब्जे से एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत जेल रवाना किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा ने गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को बदौड़ा अलीनगर खड़ौरा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुनील सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद पाण्डेय व आरक्षी मंगला यादव शामिल हैं।
यह भी पढें : चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
