संवाददाता
गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक सराफा दुकान का शटर तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने चुरा ले गये। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है। कौड़िया थाना क्षेत्र के झौहना के मजरे पाण्डेय पुरवा निवासी रामेश्वर प्रसाद मिश्र ने बताया कि वह कटरा बाजार थाना क्षेत्र के कटरा बाजार-गोण्डा मार्ग पर भेड़िया घाट मोड़ पर स्थित सोनू ज्वैलर्स नाम की सराफा की दुकान चलाता है। रामेश्वर के मुताबिक, रोज की तरह वह शुक्रवार की शाम को भी दुकान बंद करके घर चला गया। दुकानदार के बताया कि शनिवार की सुबह उसे पड़ोसी दुकानदार से सूचना मिली कि उसके दुकान का शटर टूटा है। रामेश्वर के मुताबिक वह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे नए व पुराने सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये। रामेश्वर के मुताबिक गहनों की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। दुकानदार ने कटरा बाजार थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर चोरी का खुलासा किया जायेगा।
यह भी पढ़ें : बिना मास्क घर से निकले तो हो सकती है गिरफ्तारी!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
