Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सरकारी कर्मी द्वारा रिश्वत लेते वीडियो वायरल

Gonda News:सरकारी कर्मी द्वारा रिश्वत लेते वीडियो वायरल

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील के रजिस्ट्रार क़ानूनगो द्वारा सरकारी कार्य करने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसका संज्ञान लेकर नवागत एसडीएम ने जांच शुरू की है। तहसील कर्नलगंज में कई वर्षों से रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर कार्य कर रहे गिरीश चन्द्र सोनकर द्वारा तहसील के सरकारी अभिलेखों में काम कराने के लिए आने वाले फरियादियों से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोमवार को यह वीडियो किसी फरियादी द्वारा बनाया गया। जिसमें एक व्यक्ति काम कराने के लिए हाथ मे पैसे लिए है जिसे वे तहसील में अपने काउंटर पर बैठकर लेते दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि गिरीश चन्द्र सोनकर तालाब पट्टा समेत अन्य भूमि के पट्टे का विभाग देख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तहसील के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। इसके पहले भी इस तहसील में लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमे लेखपाल को एसडीएम ने निलम्बित कर दिया था। अभी हाल ही में फल, गल्ला, सब्जी मंडी में भी दो सहायक निरीक्षकों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर डीएम ने एडीएम से जांच कराई और दोनों आरोपियां के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है। वीडियो वायरल होने के बाद नवागत एसडीएम शत्रुघ्न पाठक ने वीडियो को संज्ञान में लिया है। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच स्वयं करने के साथ तहसीलदार कर्नलगंज को भी जांच करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular