Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:समाधान की हकीकत देखने थाना पहुंचे डीएम, एसपी

Gonda News:समाधान की हकीकत देखने थाना पहुंचे डीएम, एसपी

आधा दर्जन लेखपालों को कारण बताओ नोटिस, हफ्ते भर की मोहलत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। थाना समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही तथा एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय अचानक थाना कटरा बाजार पहुंचे। वहां उन्होंने समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में मैजापुर के लेखपाल पवन कुमार यादव, तिलका के लेखपाल राजेश, सेल्हरी के लेखपाल गोविन्द शरण, चुर्रामुर्रा के लेखपाल वीरेन्द्र बहादुर पाठक, गोड़वा के लेखपाल देवी प्रसाद, कटुआ नाला के लेखपाल पंकज शुक्ला द्वारा खतौनी न लाने तथा खसरा रजिस्टर अपडेट न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक सप्ताह के अन्दर सभी लेखपालों द्वारा खसरा रजिस्टर अपडेट कर रिपोर्ट न देने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है। डीएम ने समाधान दिवस में मौजूद तहसीलदार करनैलगंज को निर्देश दिए कि वे सभी थानों में प्राप्त शिकायतों, लेखपालों की उपस्थिति, खसरा व खतौनी के अपडेट किए जाने की स्थिति तथा निस्तारण की स्थिति से लिखित रूप से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस के मौके पर जनपद के सभी थानों में उपस्थित व अनुपस्थित रहे लेखपालों का विवरण, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट उन्हे ंउपलब्ध कराई जाय। इसके अलावा सभी सभी एसडीएम यह भी सुनिश्चित करा लें कि लेखपालों के सभी अभिलेख अपडेट हो जायं तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले लेखपालों को दण्डित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाएं तथा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।

यह भी पढ़ें : लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से लाए गए दिल्ली

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के नोडल अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अन्दर समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जाय, अन्यथा की दशा में उनकी भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके भी विरूद्ध कड़ा एक्शन लिया जाएगा। निर्विवाद वरासत अभियान के मामले में भी डीएम ने चेतावनी दी है कि अभियान की तिथि के बाद यदि एक भी निर्विवाद वरासत का प्रकरण लम्बित पाया जाएगा या आवेदन प्राप्त हुआ, तो निश्चित की सम्बन्धित एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने समाणान दिवस का रजिस्टर किया तो कई प्रकरणों में निस्तारण की सरसरी रिपोर्ट लगी हुई मिली पर एसपी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा सुधार न करने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। थाना कटरा में समाधान दिवस में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार कर्नलगंज बृजमोहन यादव, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार, ओएसडी शिवराज शुक्ला सहित अन्य राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा फरियादी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ अपमानजनक बयान देना पड़ा भारी, न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular