Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:समाज से बालक-बालिका का भेदभाव मिटाना आवश्यक- एसपी

Gonda News:समाज से बालक-बालिका का भेदभाव मिटाना आवश्यक- एसपी

जीजीआईसी में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का एसपी ने किया शुभारंभ

संवाददाता

गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। एसपी ने महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ‘मिशन शक्ति’ अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होने बताया कि बालक और बालिका का भेदभाव समाज से मिटाना है। शिक्षा व समानता महिलाओं-बालिकाओं का अधिकार है। उन्होंने बताया कि सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है। किसी भी समय कोई समस्या होने पर महिलाएं, बालिकाएं सीधे संपर्क कर सकती हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का हर क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान महिलाओं-बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नम्बर 112, 181, 1090, 1098, 1076 पर संपर्क कर अपनी समस्या बतायें, तत्काल सहायता प्रदान की जायेगी। कोई भी व्यक्ति परेशान करे, तो डरें नहीं, बल्कि साहस करें तथा पुलिस से सम्पर्क करें। पुलिस विभाग आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं कहीं भी किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। महिला शक्ति का ही रूप हैं, जिसका सम्मान घर में समाज में होना चाहिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश यादव, नगर कोतवाल आलोक राव, महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़गांव चौकी इंचार्ज सीपी सिंह, मनोज कुमार, शिव गोविन्द वर्मा, महिला शक्ति केन्द्र से ज्योत्सना सिंह, राजकुमार, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन से आशीष मिश्रा, वन स्टाप सेंटर की दीपशिखा शुक्ला, स्वाती पांडेय, कृष्णावती के साथ कालेज की छात्राएं मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular