Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:समाज कल्याण मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

Gonda News:समाज कल्याण मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

संवाददाता

गोण्डा। दिव्यांग जनां को कई योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने का भरपूर प्रयास केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का उत्थान ही सरकार की प्राथमिकता है और सरकार सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम कर रही है। ये विचार प्रदेश के मा0 समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक नवाबगंज परिसर में एल्मिको द्वारा आयोजित दिव्यांगो के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। सहायक उपकरण वितरण समारोह में 62 दिव्यांगों को उनकी जरूरत के उपकरण वितरित किये गये।
समारोह मे समाज कल्याण मंत्री व नगर पालिका नवाबगंज के चेयरमैन डा. सत्येन्द्र सिंह ने ब्लाक परिसर में शहीद स्मारक पर चैरी चैरा घटना के शताब्दी वर्ष के पूर्व दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर वितरण समारोह की शुरुआत की। एल्मिको के सह प्रबन्धक हरीश कक्कड़ द्वारा बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। चेयरमैन ने अपने संबोधन मे शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को सक्षम बनाने के दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और एल्मिको को नवाबगंज के दिव्यांगों को मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला विकलांग विभाग द्वारा समारोह मे सूचीबद्ध होने से वंचित रहे लोगों का पंजीकरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि का स्टाल भी लगाकर लोगों का आनलाईन आवेदन कराया गया। वितरण समारोह में दो लोगों को श्रवण यंत्र एक दृष्टिहीन दिव्यांग को डिजिटल छङी और एक कृत्रिम पैर समेत 58 लोगों को ट्राई साईकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक समाज कल्याण जितेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी विकास वर्मा, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, बीडीओ हरी ओम सिंह, बाबू लाल शास्त्री, पीआरओ वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, सूर्य लाल दुबे, मोहम्मद नफीस, आरके वर्मा, रवि प्रकाश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह रहें।

यह भी पढें : जिला पंचायत के 65 वार्डों पर प्रत्याशी उतारेगी भाजपा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular