संवाददाता
गोण्डा। जिले के युवा समाजसेवी व फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व अवैतनिक शिक्षक अजय कुमार मिश्र ’अज्जू पण्डित’ ने जिले में एक लाख पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। इसके लिए जिले के प्रमुख पौराणिक स्थलों से पौधरोपण की शुरुआत भी कर दी है।
अज्जू पण्डित ने बताया कि उनक नेतृत्व में रविवार को रामचरित मानस के रचनाकार महाकवि तुलसीदास जी जन्मस्थली राजापुर पसका में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जिले के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। राजापुर में देशी आम के चार पौध, बरगद के पांच पौध, नींम के तीन पौध पीपल के चार पौध लगवाए गए। इससे पूर्व महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर, महर्षि च्यवन मुनि की तपस्थली आदि पर भी पौधरोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर लोक गायक तरुण यादव ‘तुषार’, सत्येंद्र शुक्ल, आर्यन पाठक, हरि ओम तिवारी, ग्राम सभा के प्रधान व ग्राम सभा के अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, आजाद सिंह (एयर फोर्स जवान) आदि बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे। अज्जू पण्डित ने बताया कि वह पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी छात्र-छात्राओं से एक-दा पौध देने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें आशानुरूप सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान की जानकारी मिलने पर देश-विदेश से भी सहयोग करने वाले आगे आ रहे हैं। अज्जू पंडित के एक मित्र ने ओमान से सहयोग राशि भेजी है। नोएडा में रहने वाले इंजीनियर अनिमेष तिवारी ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग किया है। जीआईसी के अध्यापक सुरेश कुमार सिंह समेत अनेत लोग आगे आकर इसका समर्थन कर रहे हैं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
