Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Gonda News:सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बलरामपुर जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे आरिफ अनवर हाशिमी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर के डीएम द्वारा जारी आदेश के क्रम में गोण्डा जिला प्रशासन ने रविवार को मनकापुर तहसील क्षेत्र में स्थित पूर्व विधायक की करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। उपजिलाधिकारी हीरालाल व क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव के नेतृत्व में भारी फोर्स की मौजूदगी में उनकी संपत्ति कुर्क की गई। इसमें जमीन, इंटर कॉलेज व मकान शामिल है। बताया जाता है कि सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की खोड़ारे थाना अंतर्गत केशव नगर ग्रांट पश्चिमी में स्थित 90 बीघा कृषि भूमि, गौरा चौकी स्थित 100 वर्ग मीटर में बना एक पुराना मकान तथा सीतारामपुर ग्रंट में स्थित बाइस कमरों का बना अब्दुल गफ्फार हाशमी बालिका इंटर कॉलेज सहित करीब 17 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की है। उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने जिलाधिकारी बलरामपुर के आदेश के क्रम में कुर्क करने की कार्रवाई की है। जब्त हुई कृषि व मकान की प्रॉपर्टी को थाना प्रभारी खोड़ारे की अभिरक्षा में तथा कॉलेज को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित माता प्रसाद साहू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके सिंह के सुपुर्द किया गया। इस दौरान तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी छपिया संजय तोमर, थाना प्रभारी मनकापुर केके राणा सहित पुलिस बल के साथ व राजस्व विभाग की टीम तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:सपा के पूर्व विधायक की 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क
RELATED ARTICLES

Most Popular