संवाददाता
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जनपद के चारों तहसील में सपा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को विफल करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। तरबगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं को उनके घर पर ही नजर बंद किया गया। बताते चलें कि तरबगंज तहसील में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया, लेकिन सरकार के तंत्र के आगे सपा कार्यकर्ताओं का धरना सफल रहा। सपा नेता ने कहा कि बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार तथा प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई धांधली को लेकर सपा सुप्रीमो के निर्देश पर ज्ञापन दिया जाना था। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि इनको ज्ञापन लेना भी अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा कहीं सपा का प्रस्तावक उठा लिया गया तो कहीं पर महिलाओं की साड़ी खींची गई। अब जनता सारी असलियत जान चुकी है। 2022 के चुनाव में वह इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। वही सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी राम भजन चौबे ने बताया कि महंगाई भ्रष्टाचार व बेरोजगारी तथा उत्पीड़न के विरुद्ध धरना प्रदर्शन आयोजित करने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया उसने पूरी राजनीति को कलंकित किया है।
