Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलGonda News:सद्भावना मैच में पुलिस एकादश ने दिया पत्रकार एकादश को करारी...

Gonda News:सद्भावना मैच में पुलिस एकादश ने दिया पत्रकार एकादश को करारी शिकस्त

आइजी डा. राकेश सिंह बने बेस्ट बालर, अमित कुमार को मिला बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। अदम गोण्डवी खेल मैदान पर रविवार को पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच खेले गए स्व. बृजेश द्विवेदी कैनवास बाल टूर्नामेण्ट में पुलिस एकादश ने 90 रन से मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली। पुलिस एकादश द्वारा बनाए गए 184 रनों का पीछा करते हुए पत्रकार एकादश की टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई। चार विकेट लेने वाले देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह को बेस्ट बालर तथा शतक वीर अमित कुमार को बेस्ट बैट्स मैन घोषित किया गया।

Gonda News:सद्भावना मैच में पुलिस एकादश ने दिया पत्रकार एकादश को करारी शिकस्त


विवरण के अनुसार, 15-15 ओवर के सद्भावना मैच में पुलिस एकादश के कप्तान व जिले के एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पुलिस टीम की तरफ से आजाद सिंह व अभिषेक मिश्रा पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। आजाद सिंह 42 रन बनाकर राशिद की गेंद पर मोहसिन रजा द्वारा तथा अभिषेक मिश्रा 15 रन बनाकर मो. शाजेब की गेंद पर पत्रकार एकादश के कप्तान अभिषेक सिंह द्वारा कैच आउट हुए। तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अमित कुमार ने पत्रकार एकादश के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने अकेले चार चौके व आठ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे पुलिस एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पाण्डेय, पत्रकार एकादश के खिलाड़ी व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ‘मुन्ना भैया’ की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। हालांकि इससे पूर्व वह एक छक्के की मदद से नौ रन बना चुके थे। पुलिस टीम की तरफ से मुलायम सिंह यादव ने एक रन बनाया, जबकि देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने कुल तीन रन बनाए। अजीत कुमार अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस प्रकार से पुलिस टीम ने कुल 184 रन बनाकर पत्रकार एकादश को जीत के लिए 185 रन का भारी भरकम लक्ष्य दिया।

Gonda News:सद्भावना मैच में पुलिस एकादश ने दिया पत्रकार एकादश को करारी शिकस्त


पुलिस एकादश द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत काफी खराब रही। जोरदार गेंदबाजी व चुस्त क्षेत्ररक्षण के कारण ओपनर मो. राशिद व शनीष श्रीवास्तव की जोड़ी पहले ओवर में केवल एक रन बना पाई। राशिद तीन रन तथा शनीष बिना खाता खोले पवेलियन लौट आए। दोनों को अरविन्द कुमार ने क्लीन बोल्ड किया। करुणेश पटेल ने पारी को थोड़ा सम्हालने की कोशिश की। उन्होंने दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए किन्तु वह भी कप्तान शैलेश पाण्डेय की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे विधायक विनय द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने तीन रन बनाया था किन्तु कप्तान शैलेश पाण्डेय ने उन्हें भी अपनी पहली गेंद भी क्लीन बोल्ड करके हिसाब बराबर कर लिया। कप्तान अभिषेक सिंह ने एक चौके की मदद से अपनी टीम के लिए मात्र 11 रन ही जुटा पाए। मो. मोहसिन ने कप्तान शैलेश पाण्डेय के तीन गेंदो को सामना करते हुए एक चौका जड़ा किन्तु अगली गेंद पर वह अमित कुमार द्वारा कैच आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए आइजी डा. राकेश सिंह ने उमा नाथ तिवारी, शाजेब, लवलेश श्रीवास्तव तथा रमन मिश्रा को पवेलियन भेज दिया। इस प्रकार पत्रकार एकादश की पूरी टीम 94 रन पर सिमट गई। विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया, टूर्नामेण्ट के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष कमरुद्दीन एडवोकेट ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। क्रिकेट मैच को सकुशल सम्पन्न कराने में आयुष पाण्डेय, नदीम सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी, मतीन सिद्दीकी, आसिफ खान, सत्यम पाण्डेय, जिम्मी बाबा, रमन शुक्ला, मोनू लारा, महंत ओंकार वन, शोभित द्विवेदी, संजय द्विवेदी आदि की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर चिकित्सक दम्पती डा. पुण्योदय मिश्रा व डा. अनीता मिश्रा, भाजपा नेता महेन्द्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, नीरज मौर्या, राम गोपाल साहू, अधिवक्ता विवेक पाण्डेय, मौलाना मुजक्किर, सभासद वली मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जजों के खिलाफ अपमानजनक बयान देना पड़ा भारी, न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड

Gonda News:सद्भावना मैच में पुलिस एकादश ने दिया पत्रकार एकादश को करारी शिकस्त
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular