Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ FIR

Gonda News:सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ FIR

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था कि बुधवार की देर रात घर से शौच के लिए निकली उसकी दो बेटियों (17 और 21 वर्ष) के साथ पांच युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था। डरी-सहमी लड़कियों के शोर मचाने पर जब वह अपने पति के साथ खेत पर पहुंची तो पांचों युवक उन पर हमलावर हो गए और उसके पति की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर गांव वालों के मौके पर पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर गुरुवार की देर शाम सभी पांच युवकों के विरुद्ध कोतवाली देहात में सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो अधिनियम तथा उप्र अनु. जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण में जमीन विवाद का मामला प्रकाश में आ रहा है। दोनों बहनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट तथा दंप्रसं की धारा 161 व 164 के बयानों का सम्यक परीक्षण करने के उपरान्त प्रकरण में अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें :  फर्जी पत्रकार बनकर उगाही करने वाले 02 गिरफ्तार

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular