जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। गांधी जी के सपनां के भारत के लिए स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने व पोस्टर एवं भाषण के द्वारा समाज को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल व नगर पालिका के अधिशासी अभियन्ता विकास सेन के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ उमा सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। पूरे जिले के बच्चों ने अपने वीडियो, पोस्टर भेजे, जिसमें निर्णायक समिति द्वारा चयनित बच्चों को प्रशस्ति-पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। जिले के स्मिधा, मानवेन्द्र, उत्कर्ष, महक के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया के अनिल मौर्य व ललिता मौर्य का चयन हुआ। विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि ऑनलाइन सूचना विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी जाती है, जिसमें अनिल मौर्य व ललिता मौर्य कक्षा आठ को संस्कार भारती सम्मान डॉ ज्योत्सना शुक्ला व साहित्यकार डॉ उमा सिंह द्वारा देकर सम्मानित किया गया। दोनों बच्चों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुमावती देवी, रमेश कुमार, अनिल कौशल, साबरमती देवी, शिव प्रसाद व खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती ममता सिंह द्वारा बधाई दी।

