Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

Gonda News:संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक मुख्यालय सभागार में बीडीओ पन्नालाल व सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के मौजूदगी में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लाक के अनेक ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मी व पंचायत सचिव शामिल रहे। अधीक्षक ने कहा कि आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर अधीक्षक द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सभी को दिये गये और सभी से उन्होंने कहा की सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करे। बीडीओ पन्नालाल ने कहा कि जिलाधिकारी इस अभियान को लेकर काफी सख्त है और किसी की लापरवाही इस मामले में क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जानकारी प्राप्त करेंगी तथा क्षय रोग के लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता दर्ज करेंगी। बीडीओ ने सभी को आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य किए जाने का निर्देश दिया। एडीओ आईएसबी विकास मिश्रा ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में 11 विभागों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक व अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामो में व्यापक साफ-सफाई अभियान इस दौरान चलाया जाएगा। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को साफ-सफाई हेतु जागरूक किया जाना है। इस दौरान डब्लूएचओ की टीम, एडीओ पंचायत, एपीओ मनरेगा आदि लोग उपस्थित रहे।

Gonda News:संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

यह भी पढें : राष्ट्रपति के बेटे ने पिता के खाते से वेश्या को किया 18 लाख का पेमेंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular