Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:संकुल स्तरीय बैठक में नवनियुक्त शिक्षक सम्मानित

Gonda News:संकुल स्तरीय बैठक में नवनियुक्त शिक्षक सम्मानित

कर्नलगंज को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए लिया शपथ

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। न्याय पंचायत सीसामऊ के संकुल शिक्षकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय कुर्था में सम्पन्न हुई, जिसमें न्याय पंचायत में 37590 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मीटिंग में प्राथमिक विद्यालयों के खुलने से पूर्व की जाने वाली तैयारी पर व्यापक चर्चा हुई और शासन के निर्देश के अनुसार 100 दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया। एक मार्च को विद्यालय खुलने पर विद्यालय को फूल मालाओं, गुब्बारों बंदनवार से सजाया जाएगा तथा बच्चों का स्वागत रोली चंदन, माल्यार्पण व मिष्ठान्न से किया जाएगा। पहले दिन से ही बच्चों को मध्यान्ह भोजन व मीनू के अनुसार फल व दूध का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि विद्यालय की साफ सफाई, चुनाकारी, गैस की व्यवस्था खाद्यान्न, अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। कक्षा कक्ष में प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, समय सारणी, प्रिंट रिच मैटेरियल, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉड्यूल, पुस्तकालय, खेल कॉर्नर को सुव्यवस्थित कर लिया जाए। मां की प्रथम बुधवार को प्रबंध समितियों की बैठक की जाए तथा उसे प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रधानाध्यापक विद्यालय के लीडर के रूप में कार्य करें। हमें 30 सितंबर तक कर्नलगंज ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाना है, जिसके लिए सभी शिक्षकों ने पूरे जोश के साथ संकल्प लिया। मीटिंग में न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के शिक्षक, संकुल शिक्षक मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इलियास, रवि शंकर गुप्ता, सुधीर कुमार व एआरपी हरि प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:संकुल स्तरीय बैठक में नवनियुक्त शिक्षक सम्मानित
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular