Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन जल्द, संयोजक मण्डल गठित

Gonda News:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन जल्द, संयोजक मण्डल गठित

संवाददाता

गोण्डा। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) से संबद्ध यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की गोण्डा शाखा का जल्द पुनर्गठन किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय संयोजक मण्डल का गठन करते हुए जिला इकाई के नए सिरे से गठन का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि जिला मुख्यालय के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े अनेक वरिष्ठ पत्रकार वर्तमान संगठन में शामिल नहीं थे। इसलिए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के समक्ष उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई का पुनर्गठन करने का प्रस्ताव रखा। प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए हरी झण्डी देते हुए जिले में संगठन का नए सिरे से पुनर्गठन करने का निर्देश दिया। यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव डा. अजय त्रिवेदी ने जिला इकाई के महामंत्री व वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय संयोजक मण्डल गठित कर नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन के पुनर्गठन का निर्देश दिया है। संयोजक मण्डल में वरिष्ठ पत्रकार उमा नाथ तिवारी (7398483009) तथा राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। द्विवेदी ने बताया कि कतिपय कारणों से अब तक यूनियन की सदस्यता न लेने वाले मण्डल मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ आने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्रता से सदस्यता अभियान चलाकर जिला कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। इसके तहत केवल सक्रिय पत्रकारों को ही सदस्य बनाकर संगठन में शामिल किया जाएगा। संयोजक मंडल के गठन पर आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि जल्दी ही गोण्डा जिले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एक सशक्त संगठन बनकर उभरेगा और पत्रकारों की आवाज बुलंद करेगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का पुनर्गठन जल्द, संयोजक मण्डल गठित
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular