संवाददाता
मोतीगंज, गोण्डा। शौच के लिए घर से निकली एक दलित बालिका को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उक्त घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक दलित वर्ग की बालिका सुबह शौच के लिए घर से गई थी जो फिर काफी समय बितने पर वापस नहीं लौटी। तो परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू किया, लेकिन जब उसका पता नहीं लगा तो निराश होकर घर लौट आया। कुछ समय बाद परिजनों ने फिर उसकी तलाश शुरू की तो लोगों से उसे पता चला कि गांव में ही एक व्यक्ति के यहां करीब डेढ़ वर्षो से रह रहा एक व्यक्ति उस लड़की को भगाकर ले गया है। गायब लड़की के पिता ने थाने में वेद प्रकाश शुक्ला पता अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी हैं।
यह भी पढें : सोमवार को नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
