Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:शिक्षा मित्र संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Gonda News:शिक्षा मित्र संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संवाददाता

गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अयोध्या हनुमानगढी के महन्त राजूदास को उनके आवास पर सौपा गया। यह जानकारी देते हुए मिश्र ने बताया कि जनपद में लगभग 2800 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जो भविष्य की चिंता एवं अल्प मानदेय के कारण दयनीय स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में मांग किया गया है कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में 20 अगस्त 2018 में बनी कमेटी पर निर्णय लिया जाए। साथ ही शिक्षामित्रों को भी अन्य शिक्षक कर्मियों की भांति चिकित्सा बीमा समेत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम लाल साहू वजीरगंज अध्यक्ष राज कुमार, नवाबगंज अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, कृष्ण कुमार, शैलेश सिंह, शिव कुमार जायसवाल, सुनील सिंह, राकेश सिंह, शिव वरदान सिह, संतोष श्रीवास्तव, प्रभु दयाल पांडेय, परमेश्वर दत्त मिश्र, घनश्याम पांडेय उपस्थित रहे।

यह भी पढें : गोण्डा व बहराइच के BSA से आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular