जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आहवान पर जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र के नेतृत्व में मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी के आवास पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र सौंपा गया। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद में लगभग 2800 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जो भविष्य की चिंता एवं अल्प मानदेय के कारण दयनीय स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं। शिक्षा मित्रों की आर्थिक स्थिति और प्रौढ़ अवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि शिक्षामित्रों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में 20 अगस्त 2018 में बनी कमेटी की रिपोर्ट पर निर्णय लिया जाए। शिक्षा मित्रों को भी अन्य शिक्षक कर्मियों की भांति चिकित्सा, बीमा समेत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएं। ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा के पिछले 20 वर्षों के योगदान एवं शिक्षामित्रों की बढ़ती आयु को अल्प मानदेय के कारण इनके समक्ष उपस्थित समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित और स्थाई समाधान सरकार द्वारा अति शीघ्र किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद, इटियाथोक अध्यक्ष नकछेद सोनकर उपस्थित रहे।
यह भी पढें : आरक्षण फार्मूले के चार प्रस्ताव तैयार, अभी नहीं होगा सार्वजनिक
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
