संवाददाता
गोण्डा। शिक्षकों की समस्याओं पर उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट किया। शिक्षकों ने निर्वाचन ड्यूटी फीड न होने पर वेतन न दिए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने इस पर बीएसए रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी रुपईडीह के मामले पर अब तक रिपोर्ट न देने पर जवाब मांगा है। संगठनों की ओर से बताई गई समस्याओं पर बिंदुवार कार्रवाई करके रिपोर्ट तलब की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने पंचायत निर्वाचन कार्य में शिक्षकों तथा नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं के ड्यूटी फीडिंग लगभग पूर्ण होने की बात करते हुए माह जनवरी 2021 का वेतन तत्काल निर्गत किए जाने का अनुरोध किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने अंतर जनपदीय शिक्षक स्थानांतरण के फलस्वरूप एकल तथा बंद प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति तथा लगभग 14 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया। संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त शिक्षकों का अंतिम भुगतान होने से पूर्व लेखा पर्ची दिए जाने तथा नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखीय सत्यापन, वेतन भुगतान, सेवा पुस्तिका निर्माण तथा मानव संपदा आईडी जेनरेट किए जाने की मांग किया। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमा शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी तथा ब्लाक मंत्री राजेश तिवारी रहे। पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी का आभार जताया।
यह भी पढें : राजस्व कार्यों में फिसडडी अधिकारियों के खिलाफ DM ने की कार्यवाही
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
