जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। प्रथम स्वर्गीय पंडित दीप नारायण पांडेय एडवोकेट, भूतपूर्व विधायक मेमोरियल टी-10 कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन अदम गोंडवी खेल मैदान में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी तथा अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक पांडेय की देखरेख में यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के सही इस्तेमाल से हमे अपने उद्देश्य की प्राप्ति कर सकते है। जीतना हारना महत्वपूर्ण नही है। महत्पूर्ण यह है कि हम खेल को खेल भावना एवं आपसी दूरियों को मिटा कर खेलें। बेहतर प्रदर्शन करने वाला विजयी होता है। क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंटेटर के रूप में कमाल अहमद, अब्दुल राकिब, एवं अंपायर राशिद हुसैन, व प्रवीण श्रीवास्तव अपना योगदान दे रहे है। समारोह में प्रमुख रूप से युवा नेता मनोज चौबे, सतीश पांडेय, राशिद अहमद चाँद, बृज किशोर तिवारी, प्रदीप पांडेय, अंशू तिवारी, मोनू लारा, कमाल अब्बास, गुड्डू चौबे, अजय पांडेय, विनय, रईश वारसी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से 42 लाख की लूट करके भागा इनामी गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
