उत्सव की खुशियाँ मनाएं, पर जरूरी सावधानी भी अपनाएं : डॉ देवराज
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी और प्रशासनिक सतर्कता की वजह से पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना प्रभावित मरीजों का आंकड़ा घटने लगा है, लेकिन सहालग सीजन शुरू होते ही बाजारों, शॉपिंग मॉलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा होना शुरू हो गया है। लापरवाही के साथ शादी-ब्याह एवं अन्य वैवाहिक और धार्मिक उत्सवों के प्रति लोगों की ये उत्सुकता आमजन के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। भारी संख्या में लोग एक बार फिर वैश्विक महामारी कोरोना के चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में हम सभी को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ देवराज चौधरी कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से धीरे-धीरे कोरोना काबू में आ रहा है, लेकिन अब लोग मान नहीं रहे हैं। बेवजह भीड़ लगा रहे हैं। बिना मास्क के ही घर से काम पर निकल जा रहे हैं। इस तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा देखा जा रहा है कि लोग कोरोना को लेकर उतने सतर्क नहीं रह गए है। शहर के चौक चौराहा, चाय और पान दुकान समेत बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। इससे बचने की जरूरत है द्य घर से तभी निकलें, जब जरूरी काम हो। अन्यथा बेवजह भीड़ नहीं लगाएं और बाहर में एवं सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी का पालन करें। एक दूसरे से दो गज की दूरी पर ही साथ खड़े हों।
मास्क पहनना नहीं भूलें :
जिला सर्विलांस अधिकारी ने मास्क पहनकर ही घरों से निकलने की अपील की है। कुछ लोगों को लग रहा है कि कोरोना खत्म हो गया है, जबकि खत्म भी हो जाए, तो भी लोगों को मास्क पहनना चाहिए। इससे न सिर्फ कोरोना, बल्कि कई दूसरी बीमारियों से भी बचाव होता है। सबसे पहले तो लोगों को अभी घर से निकलना ही कम चाहिए, लेकिन अगर घर से बाहर निकलते हैं, तो जहां आप जाते हैं, वहां पहुंचने पर हाथ को सैनिटाइज कर लें। साथ ही जब घर वापस आएं, तो भी हाथ सैनिटाइज जरूर करें। अगर संभव हो, तो अपने कपड़े और जूते को घर के बाहर ही रखें द्य इससे आप और आपका परिवार कोरोना से सुरक्षित रहेगा।
कोविड-19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल :
व्यक्तिगत स्वच्छता और दो फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके। उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डस्टबिन में डालें, इधर-उधर न फेकें। घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें। आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें। मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुंह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें। किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बातचीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों लोग मास्क पहने हों। नई जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें। बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
