संवाददाता
गोण्डा। युवती को शादी का झांसा देकर उसके संग दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता युवती का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। विवेचक ने उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। मगर अदालत के समक्ष पीड़िता युवती का बयान अभी बाकी है। बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की उसके पति से नहीं बनती थी। इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। युवती डेढ़ साल पहले लखनऊ गई थी। वहां से बस से वापस लौटने के बाद सुबह साढ़े चार बस स्टाप पहुंची और घर जाने के लिए साधन की तलाश कर रही थी तभी रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही लालू कुमार बिंद ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। युवती ने मदद की उम्मीद में सिपाही को अपने पति से विवाद की व्यथा सुनाई। इसके बाद सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि उसकी सारी समस्या का समाधान कर देगा।
यह भी पढ़ें : अब आसान नहीं होगा सम्पत्ति खरीदना, लागू होंगे नए नियम
युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो जाओगी तो सारा मामला सुलट जाएगा। जब वह शहर में आकर रहने लगी तो सिपाही लालू ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। इसके बाद युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही लालू कुमार बिंद के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता युवती का मुकदमे की विवेचक महिला थानाध्यक्ष ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है। विवेचक ने पीड़िता युवती का 161 का बयान भी दर्ज कर लिया है। अब अदालत के समक्ष पीड़िता युवती का 164 का बयान होना बाकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सिपाही लालू कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि पीड़िता युवती का अदालत के समक्ष बयान कराने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
