Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:वैभव बने भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री

Gonda News:वैभव बने भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के सरकुलर रोड निवासी पूर्व सांसद स्व. सत्यदेव सिंह के छोटे पुत्र वैभव सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहमति से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने वैभव सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया। वैभव भाजपा संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वैभव सिंह को नया दायित्व मिलने पर एलबीएस महाविद्यालय की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, महामंत्री राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, विधायक प्रभात वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी, अविनाश जायसवाल, छात्रनेता अविनाश सिंह आदि ने खुशी जताई।

यह भी पढ़ें : 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular