Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रक्रिया प्रारम्भ

Gonda News:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रक्रिया प्रारम्भ

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आए हुए परिजनों ने टोली नायक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन में यज्ञ प्रक्रिया का शुरू करवा दी। शुभम श्रीवास्तव ने विधिवत वेद मंत्रोच्चार के साथ सभी मुख्य यजमान भारतीय परिधान में एक साथ नौ यज्ञ कुंडो पर आहुतियां दी। भारतीय संस्कृति की महत्व का वर्णन किया तथा भारतीय परिधान का यज्ञकर्ता के लिये आवश्यकता पर भी उद्बोधन दिया। मनोरम दृश्य व देवताओं गायत्री महायज्ञ व जप के विषय में परमपूज्य वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा गायत्री मय जीवन जीने लिए विचार परिवर्तन की आवश्यकता पर भी देव मंच से संबोधित किया। यज्ञकर्ता व कथा श्रोताओं से गायत्री परिवार के स्टॉल पर उपलब्ध साहित्य है। स्वाध्याय करने का अनुरोध किया! गायत्री शक्तिपीठ निकट अंबेडकर नगर चौराहा महाकाल मां गायत्री और सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा के दर्शन किये परिश्रम समय दान अंशदान के कारण प्रातः पारियों में सौ से अधिक लोगों ने यज्ञ प्रक्रिया किया। यज्ञ के उपरांत नवनिर्मित गायत्री शक्तिपीठ के परिसर में मां गायत्री के सामने विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न कराये गए महाकाल मां गायत्री और सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा व दर्शन कर मंगलकामनाओं की याचना की। प्रसाद भी आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। गायत्री परिजनों ने अपने द्वारा लिखी हुई गायत्री महामंत्र की पुस्तकों को भी शक्तिपीठ है, में जमा किया जिसे शांतिकुंज हरिद्वार गुरुकुल में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा भेजा जाएगा। देव मंच का पूजन व शांतिकुंज हरिद्वार से आई हुई टोली के नायक आचार्य श्री विवेक शुक्लाजी के निर्देश पर ठाकुर प्रसाद तिवारी, रामतेज मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार व संगीत के माध्यम से दिशा निर्देश के अनुसार संपन्न किया गया। गायत्री परिवार के इस महायज्ञ में अखिल विश्व में शांति की कामना की गई तथा भारतीय संस्कृति उत्थान के लिए मंगल कामना की गई यज्ञ के उपरांत विशेष आध्यात्मिक प्रयोग दीप यज्ञ व प्रवचन में भी सभी से अधिक से अधिक संख्या में आने का निवेदन किया, शांतिकुंज द्वारा पावन संदेश को सुनकर लोग अपने जीवन को धन्य बना सके। राहुल देव शास्त्री व भूपेंद्र आर्य ने अपने सहयोगियों के साथ यज्ञ मंडप की व्यवस्थाओं को देव मंच से हो रहे निर्देशों के साथ संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सभी यज्ञ शामिल जनपद वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular