संदीप पाण्डेय
गोण्डा। नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्य सरोज फाउंडेशन एवं विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप पौधारोपण का कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक पौधे लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना सारस्वत और प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए। साथ ही ऐसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करके उनकी समस्याएं जानकर जल्द समाधान का वायदा किया। बस स्टाप चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत किया व उनके कार्यों की सराहना करते हुए महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक मनीष सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक नई पहल कर पूरे समाज को एक नया संदेश दिया है। ऐसे कार्यक्रम के लिए पूरे समाज को आगे आना चाहिए निश्चित ही भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अभिषेक सिंह ने कहा सभी को अपने आसपास के पेड़ पौधों का देखभाल एवं उनका संरक्षण करना चाहिए। महाविद्यालय की छात्रा पारुल सिंह ने सभी के समक्ष अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सौम्या सिंह, शिवचरण, अमन शुक्ला, दिव्या सिंह, वर्तिका, सीमा समेत कई छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इससे पूर्व मंगलवार को वर्षा सिंह ने पंत नगर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहां रहने वाले वृद्ध जनों को वस्त्र, फल, मिष्ठान इत्यादि वितरित किया तथा उनका हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि वृद्धों की सेवा ईश्वर की किसी भी भक्ति से कम नहीं है। हमें ईश्वर यह करने के लिए शक्ति प्रदान करता रहे।


हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
