अतुल तिवारी
उमरी बेगमगंज, गोण्डा। वी मार्ट मॉल के सामने से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी बाइक नहीं मिली। थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर मान पुरवा के निवासी सतीश यादव अपनी बाइक (डिस्कवर) से गोण्डा के महिला अस्पताल के सामने स्थित वी मार्ट माल में खरीददारी करने के लिए गये हुए थे। बाइक वी मार्ट के सामने खड़ा कर दिया। करीब चार बजे जब सतीश खरीददारी करके वापस लौटा, तो देखा की उसकी बाइक गायब थी। काफी देर तक बाइक ढूढ़ने के बाद सतीश ने कोतवाली नगर पुलिस को इस चोरी की घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से चोरी के घटना की पूरी जानकारी ली। हालांकि बाइक का अभी कुछ पता नहीं चला है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और जाँच की जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
