Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विषाक्त लड्डू खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकानदार गिरफ्तार

Gonda News:विषाक्त लड्डू खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकानदार गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में एक पार्टी में लड्डू खाने से करीब दो दर्जन लोग फूड प्वायजनिंग के कारण बीमार हो गए। इनमें से दर्जन भर लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर (नौशहरा) में सलीम इदरीसी उर्फ सानू की बहन के बच्चा होने की खुशी में घर तथा मोहल्ले में उस्मानी पुत्र वहीदुल्लाह निवासी कटहरिया थाना कोतवाली नगर की दुकान से छह किलो मेवा लड्डू लेकर बांटे थे। उन लड्डुओं को खाने से 13 बच्चे, 02 औरत और 05 पुरुष फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। मिठाई खाने के आधा घण्टे बाद ही गुलजार पुत्र मो जलील, सलीम पुत्र इदरीश, इबरार पुत्र इदरीश, रेशमा पुत्री रमजान, शहबान पुत्र रमजान, हीना पत्नी सगीर, रुसदा पुत्री खुदरु, मरियम पुत्री खुदरु, मो. सादिक पुत्र इबरार, शाहीन बानो पत्नी इबरार, सिफ़ा पुत्री वसीम, तैयबा पुत्री वसीम, अदनान पुत्र संजू, रीना पुत्र गुड्डू, मरियम पुत्री खुदरु, जैनब पुत्री गुलजार सहित करीब दो दर्जन लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सभासद रहमान सभी बीमार लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं, इन्हें चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम बीमार लोगों के सेहत की निगरानी में लगाई गई है।

Gonda News:विषाक्त लड्डू खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकानदार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : शनिवार को कोरोना से मचा हाहाकार, मिले 122 नए मरीज

प्रमुख अधीक्षक डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बीमार लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। इसके बाद भी अलग से टीमों को लगाया गया है। फूड प्वायजनिंग की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल आलोक राव व पांडेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह मोहल्ले में पहुंच गए। उन्होंने बीमार बच्चों के परिवारजनों से बात की। लड्डू को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सहयोग से सलीम के घर से बरामद कर उसका नमूना जांच व आवश्यक कार्यवाही हेतु लिया गया है। सूचना मिलते ही सीओ सदर लक्ष्मी कांत गौतम जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। इस बीच नगर कोतवाली पुलिस ने विषाक्त लड्डू बेंचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Gonda News:विषाक्त लड्डू खाने से कई बीमार, अस्पताल में भर्ती, दुकानदार गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular