Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशिष्ट योग शिविर आयोजित

Gonda News:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशिष्ट योग शिविर आयोजित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एससीपीएम कॉलेज में विशिष्ट योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने शिविर में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। यह एक ऐसी विद्या है जिसको जीवन में धारण करने से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। इसे अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता है। यदि योग को विद्यार्थियों के जीवन में या दिनचर्या में आ जाय, तो वह विद्यार्थी अपने पुरुषार्थ से जीवन के प्रत्येक उचाईयों को प्राप्त कर सकता है। चूंकि योग हमें संस्कारवान, चरित्रवान, कर्मठ, अनुशासित और मेधावी बनाता है। जरूरत हमें इसे नियमित रूप से अभ्यास करने की।

Gonda News:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशिष्ट योग शिविर आयोजित


योगाचार्य ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से मन और दिमाग में अच्छे विचार आते हैं। योग करने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है। वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। इसलिए बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय योगासन है। योग प्रशिक्षक आदर्श गुप्ता ने बताया कि छात्र-छात्राओ के लिए योग का बहुत महत्व है। योग से छात्र छात्राओं का मानसिक तनाव कम होगा व पढ़ाई में उनका मन लगेगा। उन्होंने बताया कि योग के अभ्यास से ही छात्राओं का मन शांत एवं नवजागृति होती है। योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने योग के कठिन आसनो का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समस्त छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस विशिष्ट योग शिविर में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं व शिक्षको ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपने जीवन में योग को आत्मसात करने का संकल्प किया।

Gonda News:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशिष्ट योग शिविर आयोजित


इसी क्रम में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देवीपाटन परिक्षेत्र के आईजी के शिविर कार्यालय पर प्रातः बेला में चल रही नियमित योग कक्षा में आईजी डॉ राकेश सिंह व योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने समस्त योग साधकों को योग को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने के साथ-साथ उचित आहार-विहार के साथ जीने का संकल्प दिलाया। आईजी ने कहा कि आज के दौर में घरेलू नुस्खों पर भी जोर दिया जाने लगा है। यह चीजें आपको मौसम के हिसाब से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती हैं। इसके अलावा स्वस्थ रहना है तो नियमित रूप से योग, एक्सर्साइज, वॉकिंग और जॉगिंग करें। इससे स्ट्रेस कम होता है। इसके अलावा हेल्दी डायट लें। अपने खाने में ताजी सब्जियों और फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें। साथ ही उन्होंने मौसमी फलों का सेवन करनें के लिये प्रेरित किया। एससीपीएम कालेज में आयोजित योग शिविर में अल्का पाण्डेय प्रबंध निदेशक, धीरज कुमार दुबे प्रशासक, मनी मैग्लेगी प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज, स्मिता फ्लिप उप प्रधानाचार्य नर्सिंग कॉलेज, डॉ अविनाश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, गीता दुबे, भैरया दुबे, रुचि, मधुलिका भट्ट, साजिदा खातून, सीमा, मधुप्रिया, शिवम, शहबाज आलम के साथ-साथ छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Gonda News:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशिष्ट योग शिविर आयोजित

यह भी पढ़ें : बैंक लॉकर से सामान चोरी हो जाय, तो भरपाई कौन करेगा?

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular