Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, निकाली गयी जागरुकता रैली

Gonda News:विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, निकाली गयी जागरुकता रैली

स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, नगर पालिका, पंचायती राज समेत 12 विभाग संचारी रोगों पर करेंगे सीधा वार

संचारी रोग, दिमागी बुखार एवं कोविड-19 सम्बंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5145 पर करें संपर्क

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हो गया। एसीएमओ डॉ एपी सिंह ने जिला अस्पताल परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों की रैली को हरी झंडी दिखाकर का अभियान का शुभारंभ किया। रैली अस्पताल से शुरू होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। वहीं ब्लॉकों में भी चिकित्सा अधीक्षकों के नेतृत्व में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों द्वारा जन जागरुकता रैली निकाली गयी। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाते हुए लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया।
एसीएमओ डॉ एपी सिंह ने बताया कि यह अभियान एक से 31 मार्च तक पूरे एक माह जाएगा। अभियान के दौरान कोविड-19 की सभी गाइड लाइन का अनुपालन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभाग भी काम करेंगे। गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिचाई विभाग मिल कर काम करेंगे। सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 10 मार्च से दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार की पर्याप्त सामग्री भी दी जाएगी, जिसकी मदद से वह घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी। एसीएमओ ने बताया कि ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में नालियों और जमें हुए पानी में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही फागिंग की जाएगी ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। इस मौके पर डीपीएम अमरनाथ, डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह, डीएमसी शेषनाथ सिंह, डीईआईसी मैनेजर उमा शंकर वर्मा, डिस्ट्रिक्ट ग्रेवियांस मैनेजर शिवांशु मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular