Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत छह के खिलाफ FIR

Gonda News:विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत छह के खिलाफ FIR

संवाददाता

गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कर्नलगंज क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी पीड़ित भाई आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि वजीरगंज स्थानीय थानांतर्गत ग्रामसभा ढोढियापारा के मजरे राजसगरा के निवासी जितेंद्र गोस्वामी से बहन की शादी सात वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुरालीजन मोटर साइकिल के लिए उसकी बहन को तंग करते रहते थे। बकौल पीड़ित रविवार देर शाम उसकी बहन ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालवालों का कहना है कि उसने फांसी लगा ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जितेंद्र गोस्वामी, ससुर आत्माराम आदि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि मृतका के तीन वर्ष व दो वर्ष के दो बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular