Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Gonda News:विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता

गोण्डा। कृषि बिल के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया दिया। बिल को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। सपा, कांग्रेस, वामपंथी मोर्चा के साथ भारतीय किसान यूनियन ने भी विरोध जताया। भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव शिवराम उपाध्याय की अगुवाई में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना देने के साथ ही नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस कानून से सिर्फ पूंजीपतियों को ही फायदा होगा। तीनों कानून जल्द वापस लेने की मांग की गई। सपा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में धरना दिया। पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने गेहूं के बीज का बाजार में मूल्य कम है। जबकि, सरकारी गोदाम पर बीज महंगे रेट पर मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन ने किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड्न नहीं रुका तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया जाएगा। एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, बैजनाथ दुबे, राम विशुन आजाद, राम प्रताप सिंह, सूरज सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिवकुमार दुबे, रफीक रैनी, जमीन अहमद खां, सुभाष चंद पांडेय मौजूद रहे। किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति ने जुलूस निकालकर धरना दिया और किसान विरोध कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। धरने में कामरेड प्रेमा देवी, जमाल, अब्दुल गनी, राजीव कुमार, देव प्रकाश मौजूद रहे। उधर बसपा नेता मसूद आलम खां अपने समर्थकों के साथ उपवास पर बैठे। कहा कि किसान हित में तीनों कानून को रद किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह गया है। कर्नलगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने धरना दिया। केडी सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, प्रताप बली सिंह, श्यामधर शुक्ल व किसान नेता दुखहरण सिंह ने धरने को संबोधित किया। सुरेंद्र कुमार दिवेदी, रामसुरेश तिवारी, वीरेंद्र विक्रम तिवारी, अरविद शुक्ल व चंद्रप्रकाश तिवारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नियम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular