संवाददाता
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर एवं किन्तु विभिन्न अवसरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वेटर वितरित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में यदि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसके अध्ययन में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। चाहे अध्ययन सामग्री हो, पुस्तकें हो या वस्त्र आदि। महाविद्यालय सतत् विद्यार्थियों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र सहित छात्र कल्याण समिति के सदस्यों डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. श्रवण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया। छात्र कल्याण समिति के संयोजक डॉ केएन. पांडेय ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें : मड़ई में लगी आग, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
