Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विधायक व DM ने वैक्सीनेशन कैम्प का किया शुभारम्भ

Gonda News:विधायक व DM ने वैक्सीनेशन कैम्प का किया शुभारम्भ

कोरोना से बचाव में कोविड का टीका कारगर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। कोविड वैक्सीनेशन कार्य को रफ्तार देने तथा वैक्सीनेशन की हकीकत देखने के लिए शुक्रवार को डीएम मार्कण्डेय शाही ने विकास खण्ड कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम विरवा में वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण किया। वहां पर जिलाधिकारी ने विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह के साथ कैम्प का शुभारम्भ किया तथा पौधरोपण भी किया। कैम्प का शुभारम्भ करने के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में कोविड की वैक्सीन कारगर उपाय है। उन्होंने वहां पर ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव में जायें और ज्यादा से लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भेजें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति को कोविड का टीका लग जाए इसके लिए लगातार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
डीएम मार्कण्डेय शाही ने बरसात के बीच भी टीका लगवाने आए लोगों के जज्बे का सलाम करते हुए कहा कि यह दर्शाता है लोग अब जागरूक हो चुके हैं और अपनी जिम्मेदारी समझने के साथ ही कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बचाव में सरकार के साथ खड़े हैं। विकास खण्ड कटरा बाजार के विरवा गांव में बरसात के बीच कोविड का टीका लगवाने के लेकर लोगों के उत्साह को देखकर जिलाधिकारी अत्यन्त गदगद नजर आए। वहां पर र्वैक्सीनेशन के लिए आए हुए लोगों का सम्मान व हौसला बढ़ाते हुए मौजूद लोगों से अपील कि वे सब अपने गांव मे, रिश्तेदारी में, हित-मित्रों सभी को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें यह बताएं कि उन्होंने स्वयं भी टीका लगवा लिया है। उन्होंने कहा कि यह भी बताएं कि कोविड वैक्सीनेशन पूरी तरह सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत विरवा में 1500 लोगों को टीके लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष पहले दिन 90 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित बीडीओ व चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे इसी तरह गांवों में कैंप लगवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लगवाएं। टीकाकरण कैम्प का शुभारम्भ करने के बाद विधायक व डीएम ने बरगद के पौधे का रोपण भी किया। इस दौरान एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल यादव, बीडीओ दिनकर विद्यार्थी, चिकित्सा अधीक्षक कटरा बाजार डा. वीके सिंह, एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र, ओएसडी शिवराज शुक्ला, एसओ कटरा बाजार, भवानी भीख शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढें : कार वालों से दो सौ रुपये भीख मांगती थीं जींस-टीशर्ट वाली भिखारिनें

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular