Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

Balrampur News:विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। 741 लाख से अधिक रुपयों की लागत से लागत श्रीदत्तगंज बाजार की सड़क का परित्यक्त भाग का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण कराया जाएगा। गुरुवार को कांधभारी चौराहे पर सदर विधायक पल्टूराम ने इसका शिलान्यास किया। श्रीदत्तगंज बाजार का मार्ग सैकड़ों गांवों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। काफी समय से जर्जर पड़ी सड़क को ठीक कराने के लिए क्षेत्रवासी के बार बार अनुरोध करते रहे हैं। सदर विधायक ने जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लिखित रूप से देकर समस्या के निदान का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिली। गुरुवार को महंत जितेन्द्र वन ने निर्माण के लिए पूजन कराया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जमाल अहमद खां, अवर अभियंता पाल जी, ब्लॉक प्रमुख हेमंत कुमार जायसवाल, एलडीबी चेयरमैन घनश्याम तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुणायत, राकेश गुप्ता, राम निवास वर्मा, गन्ना चेयरमैन रन बहादुर सिंह, डब्बू मिश्रा,चन्द्र प्रकाश मौर्या, राघवराम वर्मा, व्यापार मंडल के पदाधिकारी,कर्मचारी, कार्यकर्ता, अनेक ग्राम प्रधान, चौकी प्रभारी राम सुभग दूबे सुरक्षाकर्मी सहित और हजारों की संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सड़क निर्माण के लिए प्रयास करने वाले सदर विधायक को माला पहनाकर धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular