संवाददाता
गोण्डा। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने इटियाथोक थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न कालेजों, कोचिंग संस्थानों की छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अनेक ग्राम प्रधान, अध्यापक अध्यापिकाएं व छात्राएं तथा थाने के कर्मचारी उपस्थित रहे।
