Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विधायक ने किया धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण

Gonda News:विधायक ने किया धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के धान क्रय केंद्र इटियाथोक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू किये गये किसान अधिनियम से किसान भाइयों को उसके लाभ मिलने शुरू हो गये हैं। सरकारी धान क्रय केंद्र पर किसान भाइयों को प्रति कुंतल 1868 रुपए मूल्य प्राप्त हो रहा है, जबकि बाजार में इसका आधा दाम किसानों को नहीं मिल रहा था। उन्होंने सरकार द्वारा दिये गये धान ओसाई मशीन एवं नमी आगणन मशीन का भी निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये तत्काल सुधार हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे, मंजूर अहमद, अजय राठौर, छोटू पासवान, प्रधान अनिल मिश्रा, चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रधान कप्तान शर्मा, अजय पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव एवं पार्टी के अन्य गणमान्य कार्यकर्ता बन्धु एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Gonda News:विधायक ने किया धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण
RELATED ARTICLES

Most Popular