Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Gonda News:विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक बिकास खंड क्षेत्र के संझवल ग्राम पंचायत के चाँद भानपुर मजरे में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी व इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत छोटू ओझा ने संयुक्त रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनेक स्थानीय निवासी व खिलाड़ियों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और उन्होंने खेल भावना से खेलने की अपील खिलाड़ियों से किया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। साथ ही खेल हमें अनुशासित होना सिखाता है। मंडल अध्यक्ष सत्यब्रत ओझा ने कहा कि खेल का आयोजन होने से आपसी भाइचारा बढ़ता है। खिलाड़ी खेल के मैदान में खेल के भावना से खेलकर लोगों को आनन्द देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भव्य आयोजन होने से ग्रामीण खिलाड़ी का निखार बढ़ता है और वे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट राहुल ओझा, राजन शुक्ला, गोरे लाल शुक्ला, पंकज मिश्रा व आयोजक मंडल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Gonda News:विधायक ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
RELATED ARTICLES

Most Popular