प्रदीप पांडेय
गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक परिसर में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कामन सर्विस सेंटर का शिलान्यास व भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने शनिवार को सम्पूर्ण विधि विधान से किया। मंच से अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि यहां ब्लाक में कुछ माह बाद इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को आय प्रमाण पत्र जाति, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रिचार्ज, बीमा, कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य बैंक आदि सुविधाओं का समुचित लाभ मिलेगा। इसी क्रम में विधायक ने ब्लाक प्रांगण में हर्रैया झुमन प्रधान द्वारा बनवाये गए सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया तत्पश्चात इटियाथोक कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र व पासीपुरवा मार्ग का उद्दघाटन किया। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान इटियाथोक बीडीओ पन्नालाल, एडीओ पंचायत सतीश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, राजेश दूबे, कपिलेश्वर शुक्ला, सहजराम तिवारी, राजा मुन्ना तिवारी, थाना प्रभारी संजय दुबे, अस्विनी मिस्र, असलम खान, राहुल ओझा, अजय राठौर, रामजन्म वर्मा, आलोक मिश्र, नानबाबू वर्मा, पवन कुमार, अमेरिका प्रसाद, सोनू पाड़े, राजेश ओझा, अरुण गौतम, विनय शुक्ल, चंदन तिवारी, सुशील पाड़े, अजय तिवारी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
