Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विधायक ने किया उद्यान गोष्ठी का शुभारम्भ

Gonda News:विधायक ने किया उद्यान गोष्ठी का शुभारम्भ

संवाददाता

गोण्डा। उद्यान विभाग द्वारा मंगलवार को विकास खंड छपिया के परिसर में एक उद्यान गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का शुभारंभ विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक द्वारा कृषकों को औद्यानिकी फसलों की खेती के साथ सह फसली खेती कर दुगुनी आय प्राप्त करने के लिए आह्वान किया गया। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वैज्ञानिक डॉ मिथिलेश कुमार पांडेय ने केला की खेती, डॉ राम लखन सिंह ने जैविक खेती, डॉ अर्चना सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण, डॉ मनोज कुमार सिंह ने सब्जी पौधशाला प्रबंध आदि औद्यानिक फसलों की खेती की विधिवत जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने कृषि विभाग की देय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख छपिया बिंद्रा प्रसाद शुक्ला, रघुनंदन पांडे, राजेंद्र सिंह, कमलेश पांडेय सांसद प्रतिनिधि, सुनील वर्मा, अरुण प्रसाद शुक्ला सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय कृषकों द्वारा भाग लेकर जानकारी प्राप्त की गई। उद्यान निरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला ने गोष्ठी में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों राजेश कुमार वर्मा पवन सिंह गोनार्ड कृषक उत्पादक संगठन, शांति मशरूम, चकिया मौन पालन समूह आदि ने स्टाल लगाकर कृषकों को जानकारी दी। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीएससी कृषि के अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की गई। मंच का संचालन गीतकार एवं कवि शिवपूजन शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों राजेश कुमार वर्मा पवन सिंह आदि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular