Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई आम आदमी पार्टी

Gonda News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई आम आदमी पार्टी

विकास सोनी

गोण्डा। आगामी 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा मजबूती से उतरने के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद संगठन तैयारियों में जुट गया है। जिलाध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आईं, उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि हमारी पार्टी के चुनावी रण में उतरने के एलान मात्र से ही आदित्य नाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे हैं। जिला प्रभारी अनुज पाठक ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार कर ली है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री बताएं कि कब और कहां शिक्षा और स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बहस करनी है? उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने आदित्य नाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगमी 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहे हैं। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है कि अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दें। इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश और देश को पता चलना ही चाहिए कि शिक्षा और स्वास्थ्य का किसका मॉडल बेहतर है और किसके दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश को वही सब सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली की जनता को मिलती हैं। मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा। महिला सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियादी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है।
यह भी पढ़ें : भैंसाकुण्ड में हुआ पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार

Gonda News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई आम आदमी पार्टी
RELATED ARTICLES

Most Popular