संवाददाता
गोण्डा। गौरा विधान सभा क्षेत्र के देवरिया मद्दों में बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने सोमवार को लोकार्पण किया। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र की स्थापना अब विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में बड़ी परियोजना के जैसा है। निश्चित ही अब क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का संकल्प साकार होगा। इस विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। लोकार्पण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत विष्णु दयाल यादव, अवर अभियंता रत्नेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख यू पी सिंह, मण्डल अध्यक्ष सोहरत प्रसाद वर्मा, सरजू कश्यप प्रधान, कमलेश पाण्डेय, नीरज पटेल, पप्पू शुक्ला, पप्पू गुप्ता, बनारसी प्रधान, दिनेश कुमार प्रधान, अबरार अहमद प्रधान, मनीष पांडे, बबलू वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, अमेरिका प्रसाद प्रधान, विक्रम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : छोटा भारत क्यों कहते हैं फिज़ी को?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
