Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:वित्तीय अनियमितता की जांच हेतु डीएम ने गठित की जांच टीम

Gonda News:वित्तीय अनियमितता की जांच हेतु डीएम ने गठित की जांच टीम

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने विकास खण्ड वजीरगंज की ग्राम पंचायत जगदीशपुर कटरा में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक व क्षेत्रीय सफाई कर्मी के विरुद्ध जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर सहायक निबन्धक, सहकारी समिति व तकनीकी सहायता के लिए अधिशासी अभियन्ता, यांत्रिक खण्ड जल निगम को जांच अधिकारी नामित करते हुए शिकायती तथ्यों की सम्यक जांच करके 15 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत जगदीशपुर कटरा विकास खण्ड वजीरगंज निवासी शिव गनेश तिवारी पुत्र भवानी प्रसाद तिवारी ने जिलाधिकारी को बीते 24 दिसम्बर को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पचायत में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार करके चतुर्थ वित्त, चौदहवां वित्त, पन्द्रहवां वित्त मद से व्यय धनराशि को विकास कार्यों में न खर्च करके ग्राम प्रधान वकील खान व ग्राम विकास अधिकारी मनीषा यादव द्वारा रोजगार सेवक व सफाई कर्मी अमरनाथ यादव के माध्यम से व्यय किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी मनीषा यादव की लिखापढ़ी सफाई कर्मी अमरनाथ यादव ही करते हैं तथा बिलों को अमरनाथ यादव ही आपने हैण्डराइटिग में करते हैं। वही परिवार रजिस्टर तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनाते हैं। इसके अलावा अमरनाथ यादव अपने मूल निवास ग्राम पंचायत जगदीशपुर कटरा में ही तैनात हैं। अपना मूल कार्य (साफ-सफाई) नहीं करते हैं। अनियमित रूप से एक अन्य सफाई कर्मी की तैनाती विभागीय साठ-गांठ कराकर उससे काम लेते है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शिवा कांस्ट्रक्शन को चतुर्थ किश्त में 97860 रुपए एवं चौदहवां वित्त मद से शिवा कांस्ट्रक्शन को 824534 बिना टेण्डर कराये स्वयं लाभ प्राप्त करने हेतु भुगतान कर दिया गया। छह माह के भीतर 96000 प्रशासनिक मद से, 01 जुलाई से 27 जुलाई 2020 के भीतर हैण्डपम्प रिबोर पर 305560 रुपए व 97860 रुपए, प्राथमिक विद्यालय में स्थल विकास के नाम पर 264730 रुपए, प्राथमिक विद्यालय में रनिंग वाटर व हैण्डवॉश प्लेटफार्म पर 84980 रुपए, ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में सोख्ता निर्माण कार्य पर 559406 रुपए का भुगतान कर दिया गया। इसी प्रकार पिच रोड से आबादी के अन्दर तक खडण्जा मरम्मत स्थल का पता नहीं, इसके बावजूद 267222 का भुगतान कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कमेटी गठित कर 15 दिनों के अन्दर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular