दो साल से बंद पड़ा था करोड़ों की लागत से बना CBSE बोर्ड का विद्यालय
संवाददाता
गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने शुक्रवार को विकास खण्ड झंझरी अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंसापुर में करोड़ों की लागत से बने बन्द पड़े अभिनव विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बताते चलें कि शुक्रवार को जिलाधिकारी के व्हाट्सएप पर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि कंसापुर में करोड़ो रूपए की लागत से बना देवीपाटन मण्डल में सीबीएसई बोर्ड का एक मात्र सरकारी इन्टर कालेज उपेक्षा का शिकार है और यहां पर विगत दो वर्षों से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। विद्यालय धीरे-धीरे जीर्ण होता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए मैसेज में यह भी अनुरोध किया कि कृपया एक बार इस खूबसूरत विद्यालय का निरीक्षण कर लें तथा इस विद्यालय में कक्षाएं संचालित कराने की व्यवस्था करा दें।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने प्राप्त मैसेज पर तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को कार्यालय तलब किया और उनके साथ निरीक्षण के लिए अभिनव विद्यालय कंसापुर पहुंच गए। वहां पर पहुंचकर डीएम ने जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि कुल 52 बीघे के रकबे के परिसर में बना हुआ अभिनव विद्यालय कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल बहराइच यूनिट द्वारा वर्ष 2016 में बनाया गया था। परन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा पूरा निर्माण कार्य नहीं कराया गया। वित्तीय जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि अभी भी कार्यदायी संस्था के खाते में 96 लाख रूपए की धनराशि निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में 2016-2017 में छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी संख्या थी परन्तु विगत दो वर्ष से विद्यालय में न तो प्रधानाचार्य की तैनाती है और ही शिक्षक व अन्य स्टाफ ही तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डीआईओएस को निर्देशित किया कि वे कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कराएं तथा विद्यालय को साफ-सुथरा कराने के साथ ही अधूरे कार्य को पूरा कराने की कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय की बाउंड्री वाल निर्माण तथा मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराएं ताकि शासन की मंशा अनुसार इस सुन्दर विद्यालय का सदुपयोग छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आवश्यक स्टाफ की तैनाती की भी कार्यवाही करें जिससे कोविड संक्रमण कम होते ही शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, ओएसडी शिवराज शुक्ला उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
