Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:वर्दी धारण करने का सपना हुआ पूरा

Gonda News:वर्दी धारण करने का सपना हुआ पूरा

कर्तब्य की शपथ लेकर 180 आरक्षी जनसेवा को हुए तैयार

रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में संचालित 180 रिक्रूट आरक्षियों के छह माह के प्रशिक्षण सत्र के समापन पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मान प्रणाम ग्रहण किया तथा रिक्रूट आरक्षियो को पद एवं गोपनीयता के साथ सदैव सत्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता एवं जनसेवा करने की शपथ दिलाई। दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक व वाह्य विषयों की परीक्षाओं में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी हिमांशु मिश्रा को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार, आन्त्य विषयों में रिक्रूट आरक्षी मृदुल सनाड्य, वाह्य विषयों में रिक्रूट आरक्षी जनार्दन सिंह, शारीरिक प्रशिक्षण में रिक्रूट आरक्षी वीरेंद्र प्रताप तथा साक्षात्कार में रामनाथ प्रजापती को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, प्रशिक्षक, आईटीआई/पीटीआई व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News:वर्दी धारण करने का सपना हुआ पूरा

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular